जिला कांग्रेस सुन्दरनगर ने बृद्धाश्रम में मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन।जिला प्रवक्ता ब्रह्मदास चौहान ने वृद्धों को बांटे फल

सुंदरनगर ।रोशन लाल शर्मा
(एन एल एन मीडिया।न्यूज लाइव नाउ):
जिला कांग्रेस सुंदरनगर द्वारा सोनिया गांधी का जन्मदिन सुंदर नगर के देहरी बृद्धाश्रम में मनाया।यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता ब्रह्मदास द्वारा प्रेस को दी गई। गौर हो कि आज सोनिया गांधी का जन्मदिन है जिसे काँग्रेस ने बड़े अदब और धूम धाम से मनाया।कॉंग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बृद्धाश्रम देहरी में बृधों को फल बांटे और उनके बीच बैठकर सोनिया गांधी की लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर ब्रह्मदास चौहान जिला कांग्रेस प्रवक्ता के साथ ,करतार जम्बाल पूर्व सेवादल संसदीय क्षेत्र के प्रभारी ,हिरापाल सिंह प्रदेश कांग्रेस सचिव और अन्य महिला और पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.