(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): जापान में लगातार हो रही भारी बर्फबारी से अब तक 17 लोगों की मौत हो गई है। 93 लोग घायल बताए जा रहे हैं। आमतौर पर जापान में बर्फबारी के समय बर्फ जमा नहीं होती है, लेकिन इस साल घरों और सड़कों पर 2 फीट तक बर्फ जम गई है। इसके चलते कई गाडिय़ां फंस गई हैं। करीब 20 हजार घरों की बिजली भी गुल हो गई है।
जापान डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी के एक अधिकारी के मुताबिक एक हफ्ते से हो रही बर्फबारी में 24 दिसंबर तक 11 लोगों की मौत हुई, लेकिन क्रिसमस पर स्नोफॉल तेज हो गया और 7 लोगों की जान चली गई।अब तक कुल 17 लोगों की मौत हुई है।
इनमें से कई लोग बर्फ हटाते समय छत से नीचे गिर गए थे।
नागई शहर में घर की छत पर जमी बर्फ एक 70 साल की महिला पर गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गई। नॉर्थ-ईस्ट जापान में एवरेज से तीन गुना ज्यादा बर्फबारी हो रही है। टोक्यो से आने-जाने वाली फ्लाइट्स कैंसल कर दी गई हैं।
पटरियों पर बर्फ जमने से कई ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है। सड़कों पर भी जमी हुई बर्फ के कारण 20 किलोमीटर तक का जाम देखा जा रहा है।