जाने गांधी जयंती पे बापू से संबंधित कुछ खास बातें ।
बापू की जयंती पूरे देश समेत दुनिया मे भी मानई जाती है ।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): बापू की जयंती आज यानि दो अक्तूबर को देशभर में मनाई जाती है। बापू जन्मदिन के अवसर पर देश में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बापू का पूरा नाम मोहन दास करमचंद गांधी था। अहिंसा के दम पर देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाने वाले बापू आज भी कई लोगों के दिलों में जिंदा हैं। देश की आजादी के लिए गांधी जी कई बार जेल गए थे। उनका जन्म दो अक्तूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ थाc वे कानून की पढ़ाई करने और बैरिस्टर बनने के लिए लंदन गए थे। उन्होंने लंदन में पढ़ाई करके बैरिस्टर की डिग्री प्राप्त की थी। भारत वापस आने पर उन्हें देश की स्थिति ने काफी प्रभावित किया। इसके बाद उन्होंने देश को आजाद करवाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी।
इसलिए दो अक्तूबर को मनाई जाती है गांधी जयंती
दो अक्तूबर को महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। इस दिन को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। विश्व में गांधी जी को उनके अहिंसात्मक आंदोलन के लिए जाना जाता है। इस दिन को वैश्विक तौर पर उनका सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। गांधी जी कहते थे कि अहिंसा एक दर्शन है, एक सिद्धांत है और एक अनुभव है जिसके आधार पर समाज को बेहतर बनाया जा सकता है।गांधी जयंती के मौके पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई गणमान्य व्यक्ति नई दिल्ली स्थित राजघाट जाकर गांधी प्रतिमा के सामने श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है। बापू की समाधि पर राष्ट्रपति और भारत के प्रधानमंत्री की उपस्थिति में प्रार्थना आयोजित की जाती है।
महात्मा गांधी ने लंदन से कानून की पढ़ाई करने के बाद बैरिस्टर की डिग्री हासिल की थी लेकिन बंबई उच्च न्यायालय में हुई पहली बहस में वे असफल रहे थे।दुनिया के कई हस्तियाँ बापू को अपना प्रेरणा का श्रोत्र मानते है।