जब सपना चौधरी ने गाया भोजपुरी में गाना तो फ़िदा हो गए फैंस ! , देखिये वीडियो…….

सपना ने अपने भोजपुरी फैंस को खेसारी लाल यादव का सुपरहिट गाना 'ठीक है' गाकर सुनाया

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : हरियाणवी डांसर और स्टेज परफॉर्मर सपना चौधरी ने अबकी बार अपने भोजपुरी फैंस को दीवाना बना दिया। सपना ने अपने भोजपुरी फैंस को खेसारी लाल यादव का सुपरहिट गाना ‘ठीक है’ गाकर सुनाया। सपना वैशाली में स्टेज शो करने पहुंची थीं। यहां उन्होंने हरियाणवी स्टाइल में जब भोजपुरी बोली तो फैंस उनके दीवाने हो गए। सपना ने फैंस से कहा, “आपको क्या लगता है कि मुझे भोजपुरी नहीं आती?’ इसके बाद सपना चौधरी ने दर्शकों को भोजपुरी में गाना गाकर सुनाया। फिलहाल, सपना चौधरी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि बिग बॉस जीतने के बाद सपना चौधरी को खूब शो मिल रहे हैं। वे इन दिनों बिहार, हरियाणा, यूपी समेत देश के कई इलाकों में शो कर रही हैं। गौरतलब है कि सपना चौधरी ने हाल ही में भोजपुरी फिल्म ‘बैरी कंगना 2’ में भी एक गाना किया है। जिसे उनके भोजपुरी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सपना चौधरी इस वीडियो में अपने फैंस से काफी मजाकिया अंदाज में मुखातिब हैं। इस दौरान वे अपने भोजपुरी सिनेमा के फैंस को खेसारी लाल यादव का सुपरहिट सॉन्ग ‘ठीक है’ गाकर सुनाती हैं। मौके पर मौजूद फैंस भी इसके बाद खूब आनंदित नजर आ रहे हैं। सपना चौधीरी का भोजपुरी अवतार फैंस को काफी पसंद आया और कुछ फैंस तो यहां तक बोले, ‘मार ही डालोगी क्या?’

https://www.instagram.com/p/Brm-d2Ngauh/?utm_source=ig_web_copy_link

Leave A Reply

Your email address will not be published.