सुन्दरनगर।रोशन लाल शर्मा
(एन एलएन मीडिया।न्यूज लाइव नाउ):
आज अपने दौरे के मध्य कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष महाजन सुन्दरनगर लोक निर्माण विभाग में रुके और पत्रकारों से रोबरु हुए।उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखबिंदर सिंह सुखु दोनों के सयुंक्त नेतृत्व में लड़े जाएंगे ।उन्होंने साथ ही कहा कि प्रदेश में यह तभी सम्भव होगा जब नेतृत्व में तबदीली होगी।परन्तु किसके नेतृत्व में तब्दीली होनी चाहिए यह साफ नही किया।गौर हो कि आजकल हिमाचल में प्रदेश कांग्रेस पार्टी में भी सब कुछ ठीक नही चल रहा है।वीरभद्र सिंह कई बार सुखु के नेतृत्व में स्वाल उठा चुके हैं । साफ जाहिर है कि वीरभद्र सिंह सुखु की कार्य प्रणाली से खुश नही है। इसलिए दोनों का सयुंक्त रूप से चुनाव लड़ाने में सन्देह प्रकट होता दिख रहा है । राजा साहिब को संगठन का व्यापक अनुभव है ।वह कांग्रेस पार्टी को कई बार अपने बल पर जीत दिला चुके है । यह बात साफ है कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी में जब तक नेताओं का आंतरिक मिलन नही होता तो गुटबाजी का फायदा भरतीय जनता पार्टी ही उठाएगी ।क्योंकि बर्तमान में संगठन के मामले में भाजपा कांग्रेस से दो कदम आगे चल रही है। हर्ष महाजन का नेतृत्व बदलने का इशारा किस तरफ है साफ नही कर गए और इस बारे गोल मोल बात कह कर चले गए।ईस मौके पर केशव नायक ,नरेश चौहान ,मिंटू सेन ,ब्रह्मदास चौहान आदि समिलित थे।