किसान आंदोलन को लेकर गृह मंत्री से मिलेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह।

कृषि कानूनों का विरोध प्रदर्शन देखते हुए कुछ फ़ैसले लिए जाने आवश्यक लग रहे है।

कृषि कानूनों का विरोध प्रदर्शन देखते हुए कुछ फ़ैसले लिए जाने आवश्यक लग रहे है।गुरुवार को नई दिल्ली में किसानों और केंद्र सरकार के बीच होने वाली चौथे दौर की वार्ता से पहले सुबह 10:30 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच बातचीत होगी। दोनों नेताओं के बीच बातचीत का मुद्दा भी तीन कृषि कानून होगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि यह बातचीत विवादास्पद कृषि कानूनों से संबंधित मुद्दे को समझने और गतिरोध को समाप्त करने के लिए ’मध्य-मार्ग दृष्टिकोण’ अपनाने पर होगी। कैप्टन ने सोमवार को केंद्र सरकार से पूछा था कि वह कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की लड़ाई को समाप्त करने के मामले में इतनी जिद क्यों कर रहे हैं और केंद्र किसानों की बात क्यों नहीं सुन रहा।
उन्होंने कहा था कि अपने लोगों की बात सुनना सरकार का काम है। अगर कई राज्यों के किसान आंदोलन में शामिल हो रहे हैं तो उन्हें वास्तव में अवश्य ही इन कानूनों से कोई परेशानी है। बता दें कि पंजाब के 30 किसान संगठन समेत कई राज्यों के किसान दिल्ली सीमा पर आंदोलन कर रहे हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.