एडी मर्फी दसवीं बार बनें पिता ! चार्ल्स रखा बच्चे का नाम
मर्फी ने अपने पब्लिसिस्ट अर्नाल्ड रॉबिन्सन के जरिए एक स्टेटमेंट जारी करके बताया है कि बच्चे का जन्म शुक्रवार (30 नवंबर) को हुआ है
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : एक्टर और कॉमेडियन एडी मर्फी 10वीं बार पिता बन गए हैं। मंगेतर पैज बुचर ने बेटे को जन्म दिया है। मर्फी ने अपने पब्लिसिस्ट अर्नाल्ड रॉबिन्सन के जरिए एक स्टेटमेंट जारी करके बताया है कि बच्चे का जन्म शुक्रवार (30 नवंबर) को हुआ है। मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। एडी ने अपने बेटे का नाम मैक्स चार्ल्स मर्फी रखा है। एडी ने मैक्स का नाम अपने बड़े भाई चार्ल्स मर्फी के नाम पर रखा है। पेशे से कॉमेडियन चार्ल्स का निधन 2017 में हुआ था। नटी प्रोफेसर स्टार एक्टर और बुचर ने 2012 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों की एक 2 साल की बेटी इजी ऊना मर्फी भी है। एडी का सबसे बड़ा बेटा एरिक 29 साल का है। एडी की पहली शादी निकोल मिशैल से 1993 में हुई थी। 2016 में दोनों ने तलाक ले लिया था। एडी की अगली फिल्म ‘डोलेमाइट इज माय नेम’ 2019 में रिलीज होगी। एडी की आखिरी फिल्म 2016 में आई ‘मिस्टर चर्च’ थी।