उत्तर प्रदेश : अकबर नामक शख्स ने पति के सामने किया पत्नी का बलात्कार !

खबर के मुताबिक़, मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली पीड़िता अपने पति के साथ क्षेत्र के एक गांव में अपनी पुत्री की सुसराल में पुत्री से मिलने जा रही थी

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक महिला के साथ उसके पति के सामने ही बलात्कार का ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर जहाँ शर्म भी शर्मसार हो उठेगी तो वहीं लोगों का इंसानियत से भी भरोसा उठ जाएगा।  खबर के मुताबिक़, मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली पीड़िता अपने पति के साथ क्षेत्र के एक गांव में अपनी पुत्री की सुसराल में पुत्री से मिलने जा रही थी।  रास्ते में उन्हें अकबर नामक व्यक्ति मिला जो महिला और उसके पति को सहानुभूति दर्शाकर रात को अपने घर ले गया।  रात को अकबर ने महिला के साथ उसके उसके पति के सामने ही बलात्कार किया तथा विरोध करने पर धमकी दी।  पीड़िता एवं उसका पति किसी तरह आरोपी के घर से निकलकर  कोतवाली पहुंचे तथा मामला दर्ज कराया।  तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को उसको घर से धर दबोचा। घटना शुक्रवार देर रात की है।  47 वर्षीय एक महिला अपने पति के साथ मथुरा, वृंदावन के मंदिरों के दर्शन एवं गोवर्धन महाराज की परिक्रमा कर सहपऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी पुत्री से मिलने आ रही थी।  रात करीब नौ बजे वह दोनों सादाबाद के विनोबा नगर चौराहे पर आ गए।  वहां इन दोनों की मुलाकात क्षेत्र के गांव नगला ब्राह्मण निवासी अकबर से हुई।  अकबर सादाबाद के विनोवा नगर चौराहे पर गुमटी में सब्जी बेचता है।  वह उस समय गुमटी बंद कर रहा था।  जब उन दोनों ने उससे पुत्री की सुसराल के गांव का नाम बताते हुए रात में वहां जाने के लिए किसी साधन के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह गांव मेरे गांव के पास ही है।  दोनों साथ चलो।  वह उनको उस गांव में पहुंचा देगा। दोनों उसकी बातों में आकर उसके साथ उसके गांव आ गए।  उसके घर पहुंचने पर उसने अपनी पत्नी से चाय बनाने के लिए कहा।  चाय पीने के बाद जब उसने उन दोनों से खाना खाने के लिए कहा तो उन दोनों ने खाने से मना कर दिया।  रात बहुत हो चुकी थी।  उसने रात में उसके घर पर ही घर सोने एवं सुबह उनको उनकी पुत्री के घर छोड़ने के लिए कहा।  उन दोनों ने उसकी बात मान ली और वह उसके घर पर ही सो गए।  रात में अकबर उस महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा।  जब महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसने उसका मुंह दबोच लिया।कमरे में हरकत होने पर महिला का पति जाग गया।  उसने अकबर से ऐसा करने के लिए मना किया।  अकबर नहीं माना एवं उसने महिला एवं उसके पति को जान से मारने की धमकी दी।  इसके बाद उसने महिला के साथ उसके पति के सामने ही दुष्कर्म किया।  दुष्कर्म करने के बाद वह सो गया।  इसके बाद पति पत्नी दोनों वहां से चुपके से कमरे की कुंडी खोल बाहर निकल आए एवं पूछते-पूछते कोतवाली पहुंचे।  वहां घटना के बारे में पुलिस को अवगत कराया।  थाना कोतवाल ने बताया कि दुष्कर्म की सूचना पर महिला की पुत्री के सुसरालीजन भी कोतवाली पहुंच गए थे।  पीड़िता के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर उसे मेडिकल के लिए भेज दिया तथा आरोपी अकबर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.