इस्लामी यूजर ने RSS की छवि बिगाड़ने के लिए विकिपीडिया पेज में लिखा ‘हिंदू आतंकी संगठन’।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के विकिपीडिया पेज से एक इस्लामी यूजर ने छेड़छाड़ की।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : ओम तिवारी : इस समय देश में चल रहे हिन्दूफोबिया का एक ज्वलंत मामला सामने आया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के विकिपीडिया पेज से एक इस्लामी यूजर ने छेड़छाड़ की। Ahmedfalah7711 नामक अकाउंट से उसने विकिपीडिया में दिए गए आरएसएस के परिचय को ‘राष्ट्रवादी संगठन’ की जगह ‘आतंकी संगठन’ लिख दिया गया। जैसे ही यह गड़बड़ पेज के अन्य संपादकों को पता चली उन्होंने तुरंत ही इसे सुधारने का प्रयास किया। एडिटर्स द्वारा इस गलत जानकारी के सुधारे जाने के तुरंत बाद ही अहमद द्वारा इसे फिर इसे बदल दिया जा रहा था। इसलिए सुधरने के बाद भी गलत जानकारी बार-बार पेज में दिख रही थी। इस समस्या से निपटने के लिए बाद में आर्टिकल को सेमी प्रोटेक्शन में डाला गया। अहमद ने फिर भी लॉग इन वेबसाइट का प्रयोग कर पेज के साथ छेड़छाड़ करता रहा। अहमद द्वारा आरएसएस पेज के साथ यह छेड़छाड़ करीब रात 12 बजे तक जारी रही।
इस हिन्दूफोबिक Ahmedfalah7711 अकाउंट द्वारा इस तरह की विकिपीडिया पेज से छेड़छाड़ पहली बार नहीं की गयी है। इसने पहले गृहमंत्री अमित शाह की छवि धूमिल करने को लिखा था की वह असल में वह जैन हैं। इसके साथ ही उसने मंदिरों को तोड़ बनाए गए मस्जिदों की जानकारी भी बदली थी और राम्जन्भूमि का सेक्सन गायब किया था।