इंडिगो फ्लाइट – पैसेंजर ने खोला इमरजेंसी गेट, मचा हड़कंप

इंडिगो फ्लाइट के पैसेंजर का नया कारनामा सामाने आया है। ये मामला 10 दिसंबर का बताया जा रहा है। डीजीसीए ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है। इस शख्स ने घटना को केवल इसलिए अंजाम दिया क्योंकि वह लोगों को डराना चाहता था।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): कुछ दिनों से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो चर्चा में हैं। ताजा मामला चेन्नई से त्रिवेंद्रम जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट का है। इसमें एक शख्स ने अचानक इमरजेंसी गेट खोल दिया। एक शख्स ने लोगों में डर पैदा करते हुए अचानक इमरजेंसी गेट खोल दिया था। इसके बाद प्रेशराइजेशन जांच की गई औऱ फिर फ्लाइट ने उड़ान भरी।

डीजीसीए ने जांच के आदेश दिए हैं। डीजीसीए ने बयान जारी करते हुए कहा, एक यात्री ने चेन्नई से त्रिवेंद्रम जाने वाली इंडिगो 6E की उड़ान 6E-7339 में यात्रियों के बीच डर पैदा करते हुए इमरजेंसी गेट खोल दिया। इसके तुरंत बाद प्रेशराइजेशन जांच के बाद फ्लाइट ने उड़ान भरी। इंडिगो की एक फ्लाइट में इससे पहले छेड़छाड़ का मामला भी सामने आ चुका है। दिल्ली से पटना जा रही इंडिगो फ्लाइट में एक एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी हुई थी। बिहार के तीन यात्रियों ने शराब के नशे में ऐसा किया था। खबर ये भी थी कि इन लोगों ने फ्लाइट कैप्टन के साथ मारपीट भी की थी और ये लोग खुद को किसी बड़े नेता का करीबी बता रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.