(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : तीन भारतीय श्रीलंकाई नौसेना की गिरफ्त में हैं। श्रीलंकाई नौसेना ने कथित तौर पर अपनी समुद्री सीमा के अंदर एक नौका से अवैध रूप से घुसने की कोशिश करने को लेकर सात वर्षीय एक लड़की समेत तीन भारतीय नागरिकों को हिरासत में लिया है। नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि इलाके में गश्त कर रहे दल ने तलाईमन्नार के उत्तर में समुद्र में एक छोटी नौका देखी। तीन भारतीयों और दो श्रीलंकाई नागरिकों को हिरासत मे ले लिया गया। कोलंबो गजट के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में 33 वर्षीय महिला, सात वर्षीय लड़की और दो श्रीलंकाई नागरिक शामिल हैं जो नौका से भारतीयों को ला रहे थे। अखबार ने बताया कि उनका पहले प्राथमिक उपचार किया गया और फिर उन्हें तलाईमन्नार पुलिस को सौंप दिया गया।