अरविन्द केजरीवाल के करीबी जफरूल इस्लाम ने जाकिर नाइक को सम्मानित बता भारत को दी धमकी।

भारतीय जनता पार्टी ने जफरूल के इस बयान का विरोध किया है और इसे देश की छवि खराब करने वाला बताया है।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : ओम तिवारी : दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल के करीबी दिली अल्पसंख्यक आयोग के प्रमुख जफरुल इस्लाम ने का एक अत्यंत विवादित फेसबुक पोस्ट किया है। जफरुल इस्लाम इस्लाम को लगता है कि जाकिर नाइक जैसे लोग अरब देशों से भारत की शिकायत करेंगे तो भारत की खैर नहीं होगी। जफरुल इस्लाम ने लिखा है कि जिस दिन भारतीय मुसलमानों ने अपने किलाफ हो रहे जुल्म शिकायत अरब देशों से करेंगे, सैलाब आ जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी ने जफरूल के इस बयान का विरोध किया है और इसे देश की छवि खराब करने वाला बताया है। इस तरह के देश विरोधी बयान पर आम आदमी पार्टी चुप है और केजरीवाल या आप के किसी नेता का कोई बयान नहीं आया है जो जफरुल इस्लाम के इस कथन पर अपनी सफाई दे।
इसके साथ ही जफरूल इस्लाम ने यह भी कहा जाकिर नाइक जैसे लोग अरब में हैं और भारत के मुसलमानों के लिए वे अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। मतलब साफ़ है जफरुल इस्लाम के लिए जाकिर नाइक एक हीरो की तरह है। यह वही जाकिर नाइक है जिसको आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में भारत ही नहीं बांग्लादेश की पुलिस भी खोज रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.