अमेरिका रैपर टी-पेन ने चुराया आशिकी 2 का म्यूजिक, कंपोजर ने किया खुलासा !

मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो टी-पेन का हाल ही में नया गाना रिलीज हुआ है

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ)  : अमेरिका के मशहूर लेखक और रैपर टी-पेन के एक गाने को यूट्यूब हटा सकता है। टी-पेन पर बॉलीवुड गाने के म्यूजिक को चुराने का आरोप लगा है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो टी-पेन का हाल ही में नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम ‘डेट्स यो मनी’ है। यह गाना जैसे ही यूट्यूब पर रिलीज हुआ वैसे ही टी-पेन पर म्यूजिक चोरी करने का आरोप लग गया। खबरों की मानें तो उन्होंने साल 2013 में आई बॉलीवुड फिल्म आशिकी 2 के टाइटल सॉन्ग के म्यूजिक को चुराया है। टी-पेन के ‘डेट्स यो मनी’ गाने को सुनने के बाद फिल्म आशिकी 2 के फिल्मइन दोनों ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। मोहित सूरी और मिथून के अनुसार टी-पेन ने आशिकी 2 के म्यूजिक को चुराया है। वहीं अब यूट्यूब को टी-पेन के इस गाने को हटाने की बात कर रहा है। आपको बता दें कि फिल्म आशिकी 2 में अभिनेत्रा आदित्य कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के गाने सुपरहिट हो चुके हैं। दर्शकों ने फिल्म को भी खूब पसंद किया था।मेकर मोहित सूरी और म्यूजिक कंपोजर मिथून ने आरोप लगाया है कि टी-पेन ने उनकी फिल्म के म्यूजिक को चुराकर गाना बनाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.