अमेरिका में हुई फिर गोलीबारी, 5 लोगों की मौत, 21 जख्मी।

वहां एक शख्स ने गोलीबारी कर दी जिसमें 5 लोगों ने जान गंवा दी, वहीं 21 लोग जख्मी हो गए।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : अमेरिका सिरफरों द्वारा की गई की गई गोलीबारी की फिर चपेट में आया है। वहां एक शख्स ने गोलीबारी कर दी जिसमें 5 लोगों ने जान गंवा दी, वहीं 21 लोग जख्मी हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक, शख्स को ट्रैफिक पुलिस ने रोका था, जिसके बाद उसने इस शूटिंग को अंजाम दिया। पुलिस ने हमलावर का पीछा किया और सिनर्जी थिएटर में उसे गोली मार दी। अब समय बदल गया है अब अमरीकी सरकार को अमरीका मे बन्दूक की संस्क्रति को बदलना होगा ओर आम लोगो से हथियार वापस लेने ही होंगे नही तो यह आये दिन का कत्लेआम एसे ही चलता रहेगा | सभी कॉमेंट्स देखैंअपना कॉमेंट लिखेंफिलहाल शख्स की पहचान नहीं हो पाई है। बस इतना पता चला है कि लगभग 30 साल के उस शख्स ने पहले उस पुलिसवाले पर गोली चलाई जिसने उसे रोका था, फिर वह अंधाधुंध गोलियां बरसाने लगा। शुरुआत में घटना में दो लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही थी, लेकिन बाद में पता चला कि हमलावर अकेला था। यह गोलीबारी टेक्सास प्रांत के मिडलैंड-ओडेसा में हुई। हमलावर के मारे जाने के बाद भी ओडेसा पुलिस विभाग सतर्क है। उनका कहना है कि खतरा अभी बना हुआ है। ओडेसा पश्चिमी टेक्सास के शहर मिडलैंड से 30 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है। ओडेसा तेल उद्योग का केंद्र है। राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अटॉर्नी जनरल विलियम बार ने उन्हें घटना की जानकारी दी। ट्रंप ने ट्वीट किया,‘एफबीआई और कानून लागू करने वाली एजेंसियां पूरी तरह लगी हुई हैं।’ टैक्सास के गवर्नर ग्रेग एबोट ने इस घटना को मूर्खतापूर्ण और कायराना बताया। यह घटना अमेरिका में फिर से बंदूकों पर क़ानून के विषय में नई व्यापक बहस छेड़ सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.