अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश का 94 साल की उम्र में हुआ निधन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश का शुक्रवार रात करीब 10 बजे निधन हो गया। वे 94 साल के थे।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) :अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश का शुक्रवार रात करीब 10 बजे निधन हो गया। वे 94 साल के थे। सीनियर बुश 1989 से 1993 तक अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति रहे। इसके आठ साल बाद उनके बेटे जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने राष्ट्रपति पद संभाला। एचडब्ल्यू बुश की पत्नी बारबरा बुश का निधन भी इसी साल अप्रैल में हो गया था।सीनियर बुश के शासन में 1991 में अमेरिका ने गल्फ युद्ध जीता था। वे अगले राष्ट्रपति चुनाव में बिल क्लिंटन से हार गए थे। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान उन्होंने अमेरिकी सेना में रहकर अहम भूमिका निभाई। वे टेक्सास से सांसद रहे। इसके अलावा वे केंद्रीय जांच एजेंसी (सीआईए) के निदेशक भी रहे।